sad jalwa roo-b-roo hai jo mizgaan uthaiye | सद जल्वा रू-ब-रू है जो मिज़्गाँ उठाइए

  - Mirza Ghalib

सद जल्वा रू-ब-रू है जो मिज़्गाँ उठाइए
ताक़त कहाँ कि दीद का एहसाँ उठाइए

है संग पर बरात-ए-मआश-ए-जुनून-ए-इश्क़
या'नी हुनूज़ मिन्नत-ए-तिफ़्लाँ उठाइए

दीवार बार-ए-मिन्नत-ए-मज़दूर से है ख़म
ऐ ख़ानुमाँ-ख़राब न एहसाँ उठाइए

या मेरे ज़ख़्म-ए-रश्क को रुस्वा न कीजिए
या पर्दा-ए-तबस्सुम-ए-पिन्हाँ उठाइए

हस्ती फ़रेब-नामा-ए-मौज-ए-सराब है
यक उम्र नाज़-ए-शोख़ी-ए-उनवाँ उठाइए

  - Mirza Ghalib

Deedar Shayari

Our suggestion based on your choice

    जलता नहीं हूँ आतिश-ए-रुख़सार देख कर
    करता हूँ नाज़ ताक़त-ए-दीदार देख कर
    Shaikh Sohail
    बातें दवा का काम कर सकतीं हैं यार
    बीमार से तुम बात करके देखना
    Shubhangi kalii
    मैंने बस इतना पूछा था क्या देखते हो भला
    मैंने ये कब कहा था मुझे देखना छोड़ दो

    गीली मिट्टी की ख़ुशबू मुझे सोने देती नहीं
    मेरे बालों में तुम उँगलियाँ फेरना छोड़ दो
    Read Full
    Tajdeed Qaiser
    75 Likes
    समन्दर में भी सहरा देखना है
    मुझे महफ़िल में तन्हा देख लेना
    Aqib khan
    माना कि तेरी दीद के क़ाबिल नहीं हूँ मैं
    तू मेरा शौक़ देख मिरा इंतिज़ार देख
    Allama Iqbal
    280 Likes
    हुआ करती थी मेरी ईद जिसके दीद से साहिल
    उतर आया है देखो चाँद वो ग़ैरों के आँगन में
    A R Sahil "Aleeg"
    दो मुल्कों के सियासी खेल में जाने
    यहाँ पर कितनों के घर उजड़े हैं मौला

    वही हर सुब्ह मंज़र देखना पड़ता
    हज़ारों लोग यूँ ही मरते हैं मौला
    Read Full
    Harsh saxena
    खुद से भी मिल न सको, इतने पास मत होना
    इश्क़ तो करना, मगर देवदास मत होना

    देखना, चाहना, फिर माँगना, या खो देना
    ये सारे खेल हैं, इनमें उदास मत होना
    Read Full
    Kumar Vishwas
    118 Likes
    ख़ुद को शीशा कर लिया है यार मैंने
    अब तो तेरा देखना बनता है मुझ को
    Neeraj Neer
    32 Likes
    आँखों को मूँद लेने से ख़तरा न जाएगा
    वो देखना पड़ेगा जो देखा न जाएगा
    Waseem Barelvi
    82 Likes

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

    नश्शा-हा शादाब-ए-रंग-ओ-साज़-हा मस्त-ए-तरब
    शीशा-ए-मय सर्व-ए-सब्ज़-ए-जू-ए-बार-ए-नग़्मा है
    Mirza Ghalib
    21 Likes
    सुर्मा-ए-मुफ़्त-ए-नज़र हूँ मिरी क़ीमत ये है
    कि रहे चश्म-ए-ख़रीदार पे एहसाँ मेरा

    रुख़्सत-ए-नाला मुझे दे कि मबादा ज़ालिम
    तेरे चेहरे से हो ज़ाहिर ग़म-ए-पिन्हाँ मेरा

    ख़ल्वत-ए-आबला-ए-पा में है जौलाँ मेरा
    ख़ूँ है दिल तंगी-ए-वहशत से बयाबाँ मेरा

    हसरत-ए-नश्शा-ए-वहशत न ब-सइ-ए-दिल है
    अर्ज़-ए-ख़म्याज़ा-ए-मजनूँ है गरेबाँ मेरा

    फ़हम ज़ंजीरी-ए-बे-रब्ती-ए-दिल है या-रब
    किस ज़बाँ में है लक़ब ख़्वाब-ए-परेशाँ मेरा
    Read Full
    Mirza Ghalib
    धोता हूँ जब मैं पीने को उस सीम-तन के पाँव
    रखता है ज़िद से खींच के बाहर लगन के पाँव

    दी सादगी से जान पड़ूँ कोहकन के पाँव
    हैहात क्यूँ न टूट गए पीर-ज़न के पाँव

    भागे थे हम बहुत सो उसी की सज़ा है ये
    हो कर असीर दाबते हैं राहज़न के पाँव

    मरहम की जुस्तुजू में फिरा हूँ जो दूर दूर
    तन से सिवा फ़िगार हैं इस ख़स्ता-तन के पाँव

    अल्लाह-रे ज़ौक़-ए-दश्त-नवर्दी कि बा'द-ए-मर्ग
    हिलते हैं ख़ुद-ब-ख़ुद मिरे अंदर कफ़न के पाँव

    है जोश-ए-गुल बहार में याँ तक कि हर तरफ़
    उड़ते हुए उलझते हैं मुर्ग़-ए-चमन के पाँव

    शब को किसी के ख़्वाब में आया न हो कहीं
    दुखते हैं आज उस बुत-ए-नाज़ुक-बदन के पाँव

    'ग़ालिब' मिरे कलाम में क्यूँकर मज़ा न हो
    पीता हूँ धोके ख़ुसरव-ए-शीरीं-सुख़न के पाँव
    Read Full
    Mirza Ghalib
    मुद्दत हुई है यार को मेहमाँ किए हुए
    जोश-ए-क़दह से बज़्म चराग़ाँ किए हुए

    करता हूँ जम्अ' फिर जिगर-ए-लख़्त-लख़्त को
    अर्सा हुआ है दावत-ए-मिज़्गाँ किए हुए

    फिर वज़'-ए-एहतियात से रुकने लगा है दम
    बरसों हुए हैं चाक गरेबाँ किए हुए

    फिर गर्म-नाला-हा-ए-शरर-बार है नफ़स
    मुद्दत हुई है सैर-ए-चराग़ाँ किए हुए

    फिर पुर्सिश-ए-जराहत-ए-दिल को चला है इश्क़
    सामान-ए-सद-हज़ार नमक-दाँ किए हुए

    फिर भर रहा हूँ ख़ामा-ए-मिज़्गाँ ब-ख़ून-ए-दिल
    साज़-ए-चमन तराज़ी-ए-दामाँ किए हुए

    बाहम-दिगर हुए हैं दिल ओ दीदा फिर रक़ीब
    नज़्ज़ारा ओ ख़याल का सामाँ किए हुए

    दिल फिर तवाफ़-ए-कू-ए-मलामत को जाए है
    पिंदार का सनम-कदा वीराँ किए हुए

    फिर शौक़ कर रहा है ख़रीदार की तलब
    अर्ज़-ए-मता-ए-अक़्ल-ओ-दिल-ओ-जाँ किए हुए

    दौड़े है फिर हर एक गुल-ओ-लाला पर ख़याल
    सद-गुलसिताँ निगाह का सामाँ किए हुए

    फिर चाहता हूँ नामा-ए-दिलदार खोलना
    जाँ नज़्र-ए-दिल-फ़रेबी-ए-उनवाँ किए हुए

    माँगे है फिर किसी को लब-ए-बाम पर हवस
    ज़ुल्फ़-ए-सियाह रुख़ पे परेशाँ किए हुए

    चाहे है फिर किसी को मुक़ाबिल में आरज़ू
    सुरमे से तेज़ दश्ना-ए-मिज़्गाँ किए हुए

    इक नौ-बहार-ए-नाज़ को ताके है फिर निगाह
    चेहरा फ़रोग़-ए-मय से गुलिस्ताँ किए हुए

    फिर जी में है कि दर पे किसी के पड़े रहें
    सर ज़ेर-बार-ए-मिन्नत-ए-दरबाँ किए हुए

    जी ढूँडता है फिर वही फ़ुर्सत कि रात दिन
    बैठे रहें तसव्वुर-ए-जानाँ किए हुए

    'ग़ालिब' हमें न छेड़ कि फिर जोश-ए-अश्क से
    बैठे हैं हम तहय्या-ए-तूफ़ाँ किए हुए
    Read Full
    Mirza Ghalib
    बोसा कैसा यही ग़नीमत है
    कि न समझे वो लज़्ज़त-ए-दुश्नाम
    Mirza Ghalib
    32 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Deedar Shayari Shayari