tujh tak aane ka safar itna bhi aasaan to na tha | तुझ तक आने का सफ़र इतना भी आसाँ तो न था

  - Mohit Dixit

तुझ तक आने का सफ़र इतना भी आसाँ तो न था
तूने फेरी है नज़र हमसे जिस आसानी से

  - Mohit Dixit

Musafir Shayari

Our suggestion based on your choice

    मुसाफ़िरों से कहो अपनी प्यास बाँध रखें
    सफ़र की रूह में सहरा कोई उतर चुका है
    Aziz Nabeel
    23 Likes
    सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है
    कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है
    Nawaz Deobandi
    58 Likes
    टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में
    उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा
    Meer Taqi Meer
    17 Likes
    वो राही हूँ पलभर के लिए, जो ज़ुल्फ़ के साए में ठहरा,
    अब ले के चल दूर कहीं, ऐ इश्क़ मेरे बेदाग मुझे ।
    Raja Mehdi Ali Khan
    22 Likes
    सफ़र पीछे की जानिब है क़दम आगे है मेरा
    मैं बूढ़ा होता जाता हूँ जवाँ होने की ख़ातिर
    Zafar Iqbal
    27 Likes
    सफ़र में जब निकल आए हो तो इतनी शिकायत क्यों
    सड़क थोड़ी बहुत तो बीच में तिरछी निकलती है
    Pratap Somvanshi
    32 Likes
    मुसाफ़िर हैं हम भी मुसाफ़िर हो तुम भी
    किसी मोड़ पर फिर मुलाक़ात होगी
    Bashir Badr
    59 Likes
    मुझे मालूम है माँ की दुआएँ साथ चलती हैं
    सफ़र की मुश्किलों को हाथ मलते मैंने देखा है
    Aalok Shrivastav
    40 Likes
    कोई तुम्हारा सफ़र पर गया तो पूछेंगे
    रेल देख के हम हाथ क्यों हिलाते हैं
    Tehzeeb Hafi
    112 Likes
    सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
    सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो
    Nida Fazli
    49 Likes

More by Mohit Dixit

As you were reading Shayari by Mohit Dixit

    आइना क्यूँ ख़रीद कर रक्खें
    जब सँवरने का दिल नहीं करता

    इश्क़ ही था जो दिल से करते थे
    वो भी करने का दिल नहीं करता
    Read Full
    Mohit Dixit
    जिन भी आँखों ने तेरा ख़्वाब सजाया होगा
    फिर कभी उनको ज़माना नहीं भाया होगा

    वो तुझे दोस्त बताते हैं मुझे हैरत है
    इन अदाओं पे उन्हें प्यार तो आया होगा
    Read Full
    Mohit Dixit
    बादल इस बार छतों पर नहीं छाने वाले
    मुब्तला हैं कहीं बारिश में नहाने वाले

    अब मोहल्ले में वो बे-फ़िक्र सी लड़की भी नहीं
    जिसको आते थे हुनर इश्क़ जताने वाले

    देख सकते हैं उसे छोड़ के जाते तो ये सुन
    हम ज़माने तेरे पीछे नहीं आने वाले

    उसका दुख देख के थोड़ी सी जलन होती है
    जिस किसी को भी मयस्सर हैं रुलाने वाले

    किसे फ़ुरसत है निरे इश्क़ में रम जाने की
    कौन सुनता है यहाँ गाने पुराने वाले

    क़िस्मत ऐसी है कि पत्ता नहीं हिलता 'मोहित'
    हौसले फिर भी हैं दुनिया को हिलाने वाले
    Read Full
    Mohit Dixit
    फिर एक रोज़ खुला दिल का ख़ाली-पन हमपे
    लगा कि इतनी बुरी शय न थी उदासी भी
    Mohit Dixit
    मैंने और इक पेड़ ने इस बात पर छोड़ा वो दर
    जो न आया घर वो अब खंडहर में क्या ही आएगा
    Mohit Dixit

Similar Writers

our suggestion based on Mohit Dixit

Similar Moods

As you were reading Musafir Shayari Shayari