saal dar saal saal badla hai | साल दर साल साल बदला है

  - Manmauji

साल दर साल साल बदला है
बस कैलेण्डर का हाल बदला है

कर दिया मौसमों को शर्मिंदा
यार तू भी कमाल बदला है

मैं नहीं बदला मेरे बारे में
बस तुम्हारा ख़याल बदला है

हम चले नक़्श-ए-पा पे गाँधी के
हम ने थप्पड़ पे गाल बदला है

जैसे-तैसे तो हल निकाला था
जी़स्त ने फिर सवाल बदला है

फ़र्ज़ बनते हैं इक पती के भी कुछ
माँ को लगता है लाल बदला है

हम भी कुत्ते की पूँछ थे ‘मौजी’
ख़ुद को साँचे में ढाल बदला है

  - Manmauji

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari