yaadon ke kuchh charaagh bujaaye nahin ga.e | यादों के कुछ चराग़ बुझाए नहीं गए

  - Manmauji

यादों के कुछ चराग़ बुझाए नहीं गए
हाए दिलो-दिमाग़ से साए नहीं गए

जो शे'र तेरे हुस्न की पैमाइशों पे थे
हम से तो महफ़िलों में सुनाए नहीं गए

अब क्या बताएँ हाल हमारा तुम्हारे बाद
मर तो चुके हैं कब के जलाए नहीं गए

ले तो रहे हैं सात वचन लोग ब्याह में
सातों वचन किसी से निभाए नहीं गए

आँखों से गिर के आँसुओं ने कर ली ख़ुदकुशी
पलकें तमाश-बीं थी बचाए नहीं गए

  - Manmauji

Shama Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Shama Shayari Shayari