sambhalne ka ishaara kar rahe ho | सँभलने का इशारा कर रहे हो

  - Manmauji

सँभलने का इशारा कर रहे हो
तो तुम हम सेे किनारा कर रहे हो

करो तर्क-ए-तअल्लुक पर बता दूँ
ख़ुदा का मुझको प्यारा कर रहे हो

किनारे तक तो लाकर छोड़ो उसको
किसी से ग़र किनारा कर रहे हो

कभी दो जिस्म हम इक जाँ रहे अब
हमारा और तुम्हारा कर रहे हो

वबा के बाद महँगाई में मौजी
कहो कैसे गुज़ारा कर रहे हो

  - Manmauji

haseen Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading haseen Shayari Shayari