jab talak faayde nahin milte | जब तलक फ़ायदे नहीं मिलते

  - Manmauji

जब तलक फ़ायदे नहीं मिलते
हम किसी से गले नहीं मिलते

अब ग़रज़ में ही मिलते हैं किसी से
मिलने के वास्ते नहीं मिलते

यानी मिलने का फ़ायदा भी क्या
जब मेरे फ़लसफ़े नहीं मिलते
'इश्क़ किस दौर से गुज़र रहा है
इस
में अब वलवले नहीं मिलते

बस सड़क छाप मिलते हैं आशिक़
अब कहीं दिलजले नहीं मिलते

किस सफ़र पे निकल पड़ा मौजी
बीच में मरहले नहीं मिलते

ख़ुद को शायर बता रहा मौजी
पर तेरे काफ़िऐ नहीं मिलते

  - Manmauji

Hug Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Hug Shayari Shayari