धूप थी सहरा था लेकिन जिस्म का साया न था

आदमी इस से ज़ियादा तो कभी तन्हा न था

खींचते थे अपनी जानिब रेगज़ारों के सराब
दूर तक सहरा में लेकिन आब का क़तरा न था

एक मुबहम ख़्वाब था आँखों में और दिल में जुनूँ
ज़ेहन में लेकिन इमारत का कोई नक़्शा न था

भीड़ थी बस्ती में लेकिन मैं किसे पहचानता
इतने लोगों में किसी भी शख़्स का चेहरा न था

इस क़दर शिद्दत से वो दरिया समुंदर से मिला
अब समुंदर ही समुंदर था कहीं दरिया न था

घर की अज़्मत हाए जिस दीवार से महफ़ूज़ थी
घर के दरवाज़े पे अब वो टाट का पर्दा न था

वो ग़ज़ल अपनी सजाता था लहू के रंग से
फिर भी कहते हैं 'नफ़स' उस का कोई पेशा न था

— Nafas Ambalvi

More by Nafas Ambalvi

Other ghazal from the same pen

See all from Nafas Ambalvi →

Bekhudi Shayari

Shers of bekhudi.

All Bekhudi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling