KHuda se bol dena yaad kar ke | ख़ुदास बोल देना याद कर के

  - Naved sahil

ख़ुदास बोल देना याद कर के
वो बूढ़ा मर गया फ़रियाद कर के

ये पक्षी और कोई बाँध लेगा
इसे क्या फ़ायदा आज़ाद कर के

गुज़रते साल से ये पूछना था
वो ख़ुश तो है हमें बर्बाद कर के

ख़ुदा कुछ वक़्त मेरी मौत टालो
मुझे मरना है सबको शाद कर के

ये पिछला साल था क़ातिल, तो डर है
नया मारे न फिर बेदाद कर के

  - Naved sahil

Maut Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Naved sahil

As you were reading Shayari by Naved sahil

Similar Writers

our suggestion based on Naved sahil

Similar Moods

As you were reading Maut Shayari Shayari