मिलना था जिस को प्यार वो लड़का नहीं था मैं

इतनी सी बात थी जिसे समझा नहीं था मैं

शबनम बता रही है कि रोया है आसमाँ
कल रात रोने वालों में तन्हा नहीं था मैं

ये कैसे सोच सकते हो लाऊॅंगा बीच से
वक़्फ़ा लिया था राह से भटका नहीं था मैं

जाने से तेरे मेरी ग़लतफ़हमी तो मिटी
दुनिया में तेरे था तेरी दुनिया नहीं था मैं

— Naved sahil

More by Naved sahil

Other ghazal from the same pen

See all from Naved sahil →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling