vahaañ kaise koii diya jale jahaan door tak ye hawa na ho | वहाँ कैसे कोई दिया जले जहाँ दूर तक ये हवा न हो

  - Nawaz Deobandi

वहाँ कैसे कोई दिया जले जहाँ दूर तक ये हवा न हो
उन्हें हाल-ए-दिल न सुनाइए जिन्हें दर्द-ए-दिल का पता न हो

हों 'अजब तरह की शिकायतें हों 'अजब तरह की इनायतें
तुझे मुझ से शिकवे हज़ार हों मुझे तुझ से कोई गिला न हो

कोई ऐसा शे'र भी दे ख़ुदा जो तिरी अता हो तिरी अता
कभी जैसा मैं ने कहा न हो कभी जैसा मैं ने सुना न हो

न दिए का है न हवा का है यहाँ जो भी कुछ है ख़ुदा का है
यहाँ ऐसा कोई दिया नहीं जो जला हो और वो बुझा न हो

मैं मरीज़-ए-इश्क़ हूँ चारागर तू है दर्द-ए-इश्क़ से बे-ख़बर
ये तड़प ही उस का इलाज है ये तड़प न हो तो शिफ़ा न हो

  - Nawaz Deobandi

Beqarari Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nawaz Deobandi

As you were reading Shayari by Nawaz Deobandi

Similar Writers

our suggestion based on Nawaz Deobandi

Similar Moods

As you were reading Beqarari Shayari Shayari