तू क़रीब आए तो क़ुर्बत का यूँँ इज़हार करूँँ

आइना सामने रख कर तिरा दीदार करूँ

सामने तेरे करूँ हार का अपनी एलान
और अकेले में तिरी जीत से इनकार करूँ

पहले सोचूँ उसे फिर उस की बनाऊँ तस्वीर
और फिर उस में ही पैदा दर-ओ-दीवार करूँ

मिरे क़ब्ज़े में न मिट्टी है न बादल न हवा
फिर भी चाहत है कि हर शाख़ समर-बार करूँ

सुब्ह होते ही उभर आती है सालिम हो कर
वही दीवार जिसे रोज़ मैं मिस्मार करूँ

— Nida Fazli

More by Nida Fazli

Other ghazal from the same pen

See all from Nida Fazli →

Deedar Shayari

Shers of deedar.

All Deedar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling