पहले थोड़ा सा शरमाया जाएगा
फिर चहरा या चाँद दिखाया जाएगा
आज सुब्ह ही कॉल प बोला था उस ने
है वा'दा के साथ निभाया जाएगा
मैं ने तेरा श्रृंगार नहीं देखा तो
फिर सजना-सँवरना जाया जाएगा
उस लड़की का करवाचौथ अलग ही है
अब मँहदी में नाम छुपाया जाएगा
— Nirvesh Navodayan















