बढ़ रहा आज क्यूँ अँधेरा है

जाने किस ने किया झमेला है

चार दिन ज़िंदगी बची देखो
उस
में कितने ग़मो का डेरा है

जब नहीं साथ कुछ चले तेरे
फिर भला नैन क्यूँ तरेरा है

सब यहीं का यहीं पड़ा होगा
साथ होगा न एक धेला है

नेक नामी ही संग जाएगी
और सब रैन का बसेरा है

रौशनी नेकियों की आज कमा
फिर भला वक़्त किस ने देखा है

‛नित्य' वो मिट गया ज़माने में
जिस ने दहशत का खेल खेला है

— Nityanand Vajpayee

More by Nityanand Vajpayee

Other ghazal from the same pen

See all from Nityanand Vajpayee →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling