मिरी ज़ीस्त पर मसर्रत कभी थी न है न होगी

कोई बेहतरी की सूरत कभी थी न है न होगी

मुझे हुस्न ने सताया मुझे इश्क़ ने मिटाया
किसी और की ये हालत कभी थी न है न होगी

वो जो बे-रुख़ी कभी थी वही बे-रुख़ी है अब तक
मिरे हाल पर इनायत कभी थी न है न होगी

वो जो हुक्म दें बजा है मिरा हर सुख़न ख़ता है
उन्हें मेरी रू-रिआयत कभी थी न है न होगी

जो है गर्दिशों ने घेरा तो नसीब है वो मेरा
मुझे आप से शिकायत कभी थी न है न होगी

तिरे दर से भी निबाहे दर-ए-ग़ैर को भी चाहे
मिरे सर को ये इजाज़त कभी थी न है न होगी

तिरा नाम तक भुला दूँ तिरी याद तक मिटा दूँ
मुझे इस तरह की जुरअत कभी थी न है न होगी

मैं ये जानते हुए भी तिरी अंजुमन में आया
कि तुझे मिरी ज़रूरत कभी थी न है न होगी

तू अगर नज़र मिलाए मिरा दम निकल ही जाए
तुझे देखने की हिम्मत कभी थी न है न होगी

जो गिला किया है तुम से तो समझ के तुम को अपना
मुझे ग़ैर से शिकायत कभी थी न है न होगी

तिरा हुस्न है यगाना तिरे साथ है ज़माना
मिरे साथ मेरी क़िस्मत कभी थी न है न होगी

ये करम है दोस्तों का वो जो कह रहे हैं सब से
कि 'नसीर' पर इनायत कभी थी न है न होगी

— Peer Nasiruddin Naseer

More by Peer Nasiruddin Naseer

Other ghazal from the same pen

See all from Peer Nasiruddin Naseer →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling