ग़म छेड़ता है साज़-ए-रग-ए-जाँ कभी कभी

होती है काएनात ग़ज़ल-ख़्वाँ कभी कभी

हम ने दिए हैं इश्क़ को तेवर नए नए
उन से भी हो गए हैं गुरेज़ाँ कभी कभी

ऐ दौलत-ए-सुकूँ के तलब-गार देखना
शबनम से जल गया है गुलिस्ताँ कभी कभी

हम बे-कसों की बज़्म में आएगा और कौन
आ बैठती है गर्दिश-ए-दौराँ कभी कभी

कुछ और बढ़ गई है अँधेरों की ज़िंदगी
यूँ भी हुआ है जश्न-ए-चराग़ाँ कभी कभी

— Qabil Ajmeri

More by Qabil Ajmeri

Other ghazal from the same pen

See all from Qabil Ajmeri →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling