dil agar hota to mil jaata nishaan-e-aarzoo | दिल अगर होता तो मिल जाता निशान-ए-आरज़ू

  - Qamar Jalalvi

दिल अगर होता तो मिल जाता निशान-ए-आरज़ू
तुम ने तो मिस्मार कर डाला मकान-ए-आरज़ू

ना-मुकम्मल रह गया आख़िर बयान-ए-आरज़ू
कहते कहते सो गए हम दास्तान-ए-आरज़ू

दिल पे रख लो हाथ फिर सुनना बयान-ए-आरज़ू
दास्तान-ए-आरज़ू है दास्तान-ए-आरज़ू

हज़रत-ए-मूसा यहाँ लग़्ज़िश न कर जाना कहीं
इम्तिहान-ए-आरज़ू है इम्तिहान-ए-आरज़ू

दिल मिरा दुश्मन सही लेकिन कहूँ तो क्या कहूँ
राज़-दान-ए-आरज़ू है राज़-दान-ए-आरज़ू

तुम तो सिर्फ़ इक दीद की हसरत पे बरहम हो गए
कम से कम पूरी तो सुनते दास्तान-ए-आरज़ू

  - Qamar Jalalvi

Intiqam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Qamar Jalalvi

As you were reading Shayari by Qamar Jalalvi

Similar Writers

our suggestion based on Qamar Jalalvi

Similar Moods

As you were reading Intiqam Shayari Shayari