नवाह-ए-जाँ में अजब हादिसा हुआ अब के

बदन का सारा असासा बिखर गया अब के

ज़वाल आ गया रिश्तों के चाँद-सूरज को
वो भी ख़मोश था और मैं भी चुप रहा अब के

और उस ने ढूँड लिया कोई साएबान नया
तमाम रात मैं ही भीगता रहा अब के

ये दूर दूर यज़ीदी की जैसे है तौसीअ'
मची है चारों-तरफ़ फिर से कर्बला अब के

मुझे तलाश करो तुम उफ़ुक़ के पास कहीं
ज़मीं से टूट गया मेरा राब्ता अब के

वो कोहर कोहरस चेहरे धुआँ धुआँ सी फ़ज़ा
'क़मर' मैं कैसे कोई ख़्वाब देखता अब के

— Qamar Siddiqi

More by Qamar Siddiqi

Other ghazal from the same pen

See all from Qamar Siddiqi →

Raat Shayari

Shers of raat.

All Raat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling