जो ये हर-सू फ़लक मंज़र खड़े हैं

न जाने किस के पैरों पर खड़े हैं

तुला है धूप बरसाने पे सूरज
शजर भी छतरियाँ ले कर खड़े हैं

उन्हें नामों से मैं पहचानता हूँ
मिरे दुश्मन मिरे अंदर खड़े हैं

किसी दिन चाँद निकला था यहाँ से
उजाले आज तक छत पर खड़े हैं

उजाला सा है कुछ कमरे के अंदर
ज़मीन-ओ-आसमाँ बाहर खड़े हैं

— Rahat Indori

More by Rahat Indori

Other ghazal from the same pen

See all from Rahat Indori →

Beautiful Subah Shayari

Shers of beautiful subah.

All Beautiful Subah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling