ज़िंदगी भर कहाँ मज़ा देगी

एक मौक़ा मगर क़ज़ा देगी

सारी दुनिया मेरे ख़िलाफ़ नहीं
फिर भी मुमकिन है बद-दुआ देगी

आग दिल में लगे या बस्ती में
सब को जलने का मशवरा देगी

रात का दिल दुखेगा ऐसे में
रौशनी जब भी मुस्कुरा देगी

आसमाँ पर कोई ज़मीन नहीं
ये ज़मीन आसमाँ को क्या देगी

मैं भी सहरा की सम्त भागूँगा
जब भी आवारगी सदा देगी

— ARahman Ansari

More by ARahman Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from ARahman Ansari →

Raat Shayari

Shers of raat.

All Raat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling