दोस्तो मेरे हक़ में दु'आ कीजिए
मन लगे नइँ बिना उनके क्या कीजिए
रात में उठ के लड़का वो रोया करे
चैन आ जाए उस को दु'आ कीजिए
दिल अगरचे किसी की करे हसरतें
दिल जला दीजिए और धुआँ कीजिए
चाँद को छूने में आए गर मुश्किलें
चाँद को रात भर तक तका कीजिए
नींद आती है यौवन के दिन में बहुत
भर के आँखों में सपने जगा कीजिए
ये जवानी के दिन फिर नहीं आएँगे
कोई इक आग ले के जला कीजिए
सोना तो चाहते तान के हम मगर
नींद ही जब न आए तो क्या कीजिए
Read Full