ख़ाक उड़ती है रात-भर मुझ में

कौन फिरता है दर-ब-दर मुझ में

मुझ को ख़ुद में जगह नहीं मिलती
तू है मौजूद इस क़दर मुझ में

मौसम-ए-गिर्या एक गुज़ारिश है
ग़म के पकने तलक ठहर मुझ में

बे-घरी अब मिरा मुक़द्दर है
इश्क़ ने कर लिया है घर मुझ में

आप का ध्यान ख़ून के मानिंद
दौड़ता है इधर-उधर मुझ में

हौसला हो तो बात बन जाए
हौसला ही नहीं मगर मुझ में

— Rehman Faris

More by Rehman Faris

Other ghazal from the same pen

See all from Rehman Faris →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling