honi thii so jag hansaai ho gaii | होनी थी सो जग हँसाई हो गई

  - Saarthi Baidyanath

होनी थी सो जग हँसाई हो गई
ज़िन्दगी भर की कमाई हो गई

मुद्दतों बाद आई थी सो यूँँ हुआ
मौत से मेरी लड़ाई हो गई

रूह को पाकीज़ा तो कर लीजिये
मानिए गंगा सफ़ाई हो गई

इन लबों पर माँ तेरी मुस्कान है
सैकड़ों ग़म की दवाई हो गई

आपने दिल खोलकर दे दी दुआ
शाइरी की मुँह-दिखाई हो गई

  - Saarthi Baidyanath

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari