उसका आँचल ज़रा सरक सा गया
दिल तो दिल है सो दिल बहक सा गया
यूँँ समझ लो कि आस-पास हूँ मैं
दिल किसी का अगर धड़क सा गया
रोते-रोते मुझे हुआ महसूस
कोई आँसू कहीं अटक सा गया
रूह के जिस्म से निकलते ही
जिस्म का आइना चटक सा गया
अब तो हिम्मत जवाब देने लगी
क्या कहूँ 'सारथी' भी थक सा गया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath
our suggestion based on Saarthi Baidyanath
As you were reading Irada Shayari Shayari