जो चाहे कर लो मगर तुम्हारी किसी जफ़ा का असर न होगा 

मिरी इबादत वो शय है जिस पे तिरी अना का असर न होगा

विरह की अग्नि मिरे बदन को तपा रही है जला रही है
ये इश्क़ का है बुख़ार इस पे किसी दवा का असर न होगा

मैं अपनी मर्ज़ी से उस की ज़द में हूँ  सो बता दूँ कि लोगों मुझ पर
किसी बरहमन किसी नुजूमी किसी ख़ुदा का असर न होगा

तू अब न डरना मेरी दुआ है तेरी बलाएँ मैं अपने सर लूँ
ये कैसे मुमकिन है मेरी गुल-गूँ मेरी दुआ का असर न होगा

— Sagar Kaushik

More by Sagar Kaushik

Other ghazal from the same pen

See all from Sagar Kaushik →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling