chehre pe khushi chha jaati hai aankhoñ men suroor aa jaata hai | चेहरे पे ख़ुशी छा जाती है आँखों में सुरूर आ जाता है

  - Sahir Ludhianvi

चेहरे पे ख़ुशी छा जाती है आँखों में सुरूर आ जाता है
जब तुम मुझे अपना कहते हो अपने पे ग़ुरूर आ जाता है

तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं
महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है

हम पास से तुम को क्या देखें तुम जब भी मुक़ाबिल होते हो
बेताब निगाहों के आगे पर्दा सा ज़रूर आ जाता है

जब तुम से मोहब्बत की हम ने तब जा के कहीं ये राज़ खुला
मरने का सलीक़ा आते ही जीने का शुऊ'र आ जाता है

  - Sahir Ludhianvi

Kamar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sahir Ludhianvi

As you were reading Shayari by Sahir Ludhianvi

Similar Writers

our suggestion based on Sahir Ludhianvi

Similar Moods

As you were reading Kamar Shayari Shayari