ye vaadiyaan ye fazaaen bula rahi hain tumhein | ये वादियां ये फ़ज़ाएं बुला रही हैं तुम्हें

  - Sahir Ludhianvi

ये वादियां ये फ़ज़ाएं बुला रही हैं तुम्हें
ख़मोशियों की सदाएं बुला रही हैं तुम्हें

तरस रहे हैं जवां फूल होंट छूने को
मचल मचल के हवाएं बुला रही हैं तुम्हें

तुम्हारी ज़ुल्फ़ों से ख़ुशबू की भीक लेने को
झुकी झुकी सी घटाएं बुला रही हैं तुम्हें

हसीन चम्पई पैरों को जब से देखा है
नदी की मस्त अदाएं बुला रही हैं तुम्हें

मिरा कहा न सुनो उन की बात तो सुन लो
हर एक दिल की दुआएं बुला रही हैं तुम्हें

  - Sahir Ludhianvi

Gulshan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sahir Ludhianvi

As you were reading Shayari by Sahir Ludhianvi

Similar Writers

our suggestion based on Sahir Ludhianvi

Similar Moods

As you were reading Gulshan Shayari Shayari