मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है

पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है

मुझ से पहले कितने शाइ'र आए और आ कर चले गए
कुछ आहें भर कर लौट गए, कुछ नग़
में गा कर चले गए
वे भी एक पल का क़िस्सा थे, मैं भी एक पल का क़िस्सा हूँ
कल तुम से जुदा हो जाऊँगा गो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ

मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है
पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है

कल और आएँगे नग़मों की खिलती कलियाँ चुनने वाले
मुझ से बेहतर कहने वाले, तुम से बेहतर सुनने वाले
कल कोई मुझ को याद करे, क्यूँ कोई मुझ को याद करे
मसरुफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यूँ वक़्त अपना बर्बाद करे

मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है
पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है

मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है
हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है

रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें ख़त्म नहीं होतीं
ख़्वाबों और उमँगों की मियादें ख़त्म नहीं होतीं
इक फूल में तेरा रूप बसा, इक फूल में मेरी जवानी है
इक चेहरा तेरी निशानी है, इक चेहरा मेरी निशानी है

मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है
हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है

तुझ को मुझ को जीवन अमृत अब इन हाथों से पीना है
इन की धड़कन में बसना है, इन की साँसों में जीना है
तू अपनी अदाएं बक्ष इन्हें, मैं अपनी वफ़ाएँ देता हूँ
जो अपने लिए सोचीं थी कभी, वो सारी दुआएँ देता हूँ

मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है
हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है

— Sahir Ludhianvi

More by Sahir Ludhianvi

Other nazm from the same pen

See all from Sahir Ludhianvi →

Shaheed Shayari

Shers of shaheed.

All Shaheed Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling