गुनगुनाना अगर वो साथ चले
मुस्कुराना अगर वो साथ चले
मर्द नज़रें नहीं झुकाते पर
तुम झुकाना अगर वो साथ चले
उस की छोटी सी आह पर भी तुम
तिलमिलाना अगर वो साथ चले
उस के हर बार मुस्कुराने पर
मुस्कुराना अगर वो साथ चले
जुगनुओं की तरह निगाहों से
जगमगाना अगर वो साथ चले
— salman khan "samar"















