bas itnaa hi kahooñ ik nain sau dafa mubarak | बस इतना ही कहूँ इक नइँ सौ दफ़ा मुबारक

  - Sandeep dabral 'sendy'

बस इतना ही कहूँ इक नइँ सौ दफ़ा मुबारक
है तुमको ये तुम्हारी अज्वफ़ अना मुबारक

कब तक बचाते आख़िर हम गिरते रब्त को याँ
हम हारे हैं मगर हो तुमको नफ़ा' मुबारक

केवल शराब में ही है, ग़म भुलाने का दम
है टूटे क़ल्ब वालों को यह दवा मुबारक

चलते हैं जिनके घर याँ बोतल के ही सहारे
है उन ग़रीब बच्चों को मय-कदा मुबारक

जिसकी कहानी कर दी हो ख़त्म ज़ात ने याँ
है उस अभागी को जीते जी क़ज़ा मुबारक

  - Sandeep dabral 'sendy'

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari