churakar bazm men nazrein vo raani dhoondhte apni | चुराकर बज़्म में नज़रें वो रानी ढूँढ़ते अपनी

  - Sandeep dabral 'sendy'

चुराकर बज़्म में नज़रें वो रानी ढूँढ़ते अपनी
मोहब्बत में गँवाई वो जवानी ढूँढ़ते अपनी

कि ऐसे ही नहीं भाते हैं लोगों को यहाँ गाने
सुना है लोग गानों में कहानी ढूँढ़ते अपनी

समंदर सूख जाते हैं यहाँ अक्सर जुदाई में
कि आँखों में वो इक इक बूँद पानी ढूँढ़ते अपनी

अपाहिज़ कर दिया है बे-वफ़ाई ने उन्हें इस भाँति
लहू की आज रग रग में रवानी ढूँढ़ते अपनी

किताबों में, ख़तों में तो कभी तस्वीरों में 'सैंडी'
वो यादें कुछ नई औ' कुछ पुरानी ढूँढ़ते अपनी

  - Sandeep dabral 'sendy'

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari