pal ek nahin lagta hai gagri ko aadha hone men | पल एक नहीं लगता है गगरी को आधा होने में

  - Sandeep dabral 'sendy'

पल एक नहीं लगता है गगरी को आधा होने में
कि बिगड़ जाती हैं बातें भी अक्सर ज़्यादा होने में

उल्फ़त इतनी आसान नहीं जितना सोचा है तुमने
के मुद्दतों लग जाते हैं गोपी से राधा होने में

मुफ़लिस सीधे-सादे होने के हाल बयाँ करते हैं
जीना इतना आसान नहीं सीधा-सादा होने में

हर बार सभा का मन पढ़ कर नेता भाषण देता है
जमघट को वक़्त नहीं लगता है आमादा होने में

अब पासा यार न जाने कब उन पर फेंका जाएगा
घुट-घुट कर जीना पड़ता है उनको प्यादा होने में

  - Sandeep dabral 'sendy'

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari