वो भी मेरा हो सकता है

सच में ऐसा हो सकता है

प्यार में सब से अच्छा ये है
ये इक-तरफ़ा हो सकता है

इन मुस्कानों के जैसे ही
आँसू झूठा हो सकता है

बिन देखे भी प्यार किसी से
इतना सच्चा हो सकता है

शाइ'र की दुनिया में सब कुछ
उल्टा सीधा हो सकता है

इक लड़की की ख़ातिर अब तो
जीना मरना हो सकता है

— Sanskar Shrivastav

More by Sanskar Shrivastav

Other ghazal from the same pen

See all from Sanskar Shrivastav →

Duniya Shayari

Shers of duniya.

All Duniya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling