चाँदनी शब, नदी, शिकारा है

साथ हमदम है क्या नज़ारा है

बिन तेरे ज़िन्दगी तो क्या जीना
साँस लेना नहीं गवारा है

बात करता न देखता है जो
लोग कहते हैं वो हमारा है

साथ दो दिल हँसी ख़ुशी रह लें
ये ज़माने को कब गवारा है

— Sapna Jain

More by Sapna Jain

Other ghazal from the same pen

See all from Sapna Jain →

Romantic Shayari Collection

Shers of romantic shayari collection.

All Romantic Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling