कुछ लोग रब्त-ए-ख़ास से आगे निकल गए

मातहत अपने बॉस से आगे निकल गए

वो तीस साल से है वही बीस साल की
हम ख़ैर से पचास से आगे निकल गए

कुछ मह-जबीं लिबास के फ़ैशन की दौड़ में
पाबंदी-ए-लिबास से आगे निकल गए

डाका पड़ा तो लुट के हुआ है ये फ़ाएदा
हम ख़ौफ़ और हिरास से आगे निकल गए

अपने ही टीचरों की जो रख लीं ट्यूशनें
बच्चे मिरे क्लास से आगे निकल गए

लैला के साथ कार भी आए जहेज़ में
मजनूँ ये कह के सास से आगे निकल गए

— Sarfaraz Shahid

More by Sarfaraz Shahid

Other ghazal from the same pen

See all from Sarfaraz Shahid →

Dar Shayari Collection

Shers of dar shayari collection.

All Dar Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling