ham tumhein dil ki bataane aa ga.e | हम तुम्हें दिल की बताने आ गए

  - Sarvjeet Singh

हम तुम्हें दिल की बताने आ गए
तुम भी फिर सुनने-सुनाने आ गए

रास्ते दो थे हमें चुनना था इक
हम अलग तीजे ठिकाने आ गए

दूर से देखा तमाशा अंत तक
आख़िरश वो हक़ जताने आ गए

भूल अपना वो गए बीता समय
जेब में जब चार आने आ गए

ये जहाँ कम पड़ रहा था आपको?
आप जो हम सेे कमाने आ गए

जा रहे थे छत से हम मायूस हो
और वो कपड़े सुखाने आ गए

आज मिलते हैं कहीं बोला उन्हें
और फिर उनके बहाने आ गए

फ़ासले लम्हो के थे फिर क्यूँ भला
बीच में इतने ज़माने आ गए

जाइए जीवन मिरे से जाइए
आप फिर से दिल दुखाने आ गए

  - Sarvjeet Singh

Maut Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Maut Shayari Shayari