"आज फिर"

आज फिर तेरा चेहरा दिखा
आज फिर दिल में उम्मीद जगी
आज फिर तुझ से बात करने की
मेरे दिल में इक रीझ जगी
पर बोल न पाया कुछ भी मैं
आज फिर मैं चुप-चाप रहा
आज फिर तुझ से बातें बयाँ करने का
ख़्वाब बस इक ख़्वाब रहा
तेरे चेहरे को भी उतना जी भर के देख न पाया
आज फिर मेरे दिल ने आँखों को बहुत उकसाया
पर बातें बयाँ हुई न और आँखें चुप-चाप रही
आज फिर वही पहले जैसी बेस्वादी मुलाक़ात रही

— Sarvjeet Singh

More by Sarvjeet Singh

Other nazm from the same pen

See all from Sarvjeet Singh →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling