bazahir jo himayat kar rahe hain | बज़ाहिर जो हिमायत कर रहे हैं

  - Shadan Ahsan Marehrvi

बज़ाहिर जो हिमायत कर रहे हैं
वही पीछे बग़ावत कर रहे हैं

पता ग़ैरों से ये मुझको चला है
मेरे अपने अदावत कर रहे हैं

बहुत दिन बाद लौटा हूँ जो घर तो
तेरे तेवर शिकायत कर रहे हैं

वही पलकें तुम्हारी कह रही हैं
वही गेसू शिकायत कर रहे हैं

ख़ुदा का शुक्र है अच्छे सुख़नवर
मेरे शे'रों पे हैरत कर रहे हैं

बहुत ही एहतियातों को बरतना
मोहब्बत में नसीहत कर रहे हैं

ये सौदागर क़यामत से डराकर
ख़ुदा की अब तिजारत कर रहे हैं

कोई हक़ पर हो तो सर को कटाए
ये नेज़े फिर से हसरत कर रहे हैं

अमीर-ए-शहर के क़िस्से सुना कर
नई नस्लों को ग़ारत कर रहे हैं

  - Shadan Ahsan Marehrvi

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadan Ahsan Marehrvi

As you were reading Shayari by Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Writers

our suggestion based on Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari