ab to ghar mujhko ghar nahin lagta | अब तो घर मुझको घर नहीं लगता

  - Shadan Ahsan Marehrvi

अब तो घर मुझको घर नहीं लगता
दिल मेरा इक पहर नहीं लगता

ज़िन्दगी अब सज़ा सी लगती है
मौत से भी तो डर नहीं लगता

छोड़ कर जबसे तुम गए मुर्शिद
अच्छा अब रहगुज़र नहीं लगता

कैसे मुमकिन हो लौट आओ तुम
रेत में तो शजर नहीं लगता

वो जो इक पेड़ था हरा उस
में
कोई भी अब समर नहीं लगता

क़ैदख़ाना है घर तुम्हारे बिन
घर ज़रा सा भी घर नहीं लगता

मुन्तक़िल जब से हो गए हो तुम
दिल हमारा इधर नहीं लगता

  - Shadan Ahsan Marehrvi

Shajar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadan Ahsan Marehrvi

As you were reading Shayari by Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Writers

our suggestion based on Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Moods

As you were reading Shajar Shayari Shayari