मय-कदों में तो आम पीते हैं

हम निगाहों से जाम पीते हैं

तेरी तस्वीर सामने रख कर
कर के तुझ से कलाम पीते हैं

ग़म-ए-फ़ुर्क़त में दो ही घूँट फ़क़त
आप करते हैं नाम पीते हैं

आओ पी लो के सुब्ह सादिक़ है
आओ बैठो है शाम पीते हैं

मैं ज़माने को मय-कदे सा लगूँ
आओ इस तरह जाम पीते हैं

क़ैद बोतल में हैं अजब जलवे
आज बोतल तमाम पीते हैं

घिर के आईं घटाएँ सावन की
कीजे कुछ इंतिज़ाम पीते हैं

— Shadan Ahsan Marehrvi

More by Shadan Ahsan Marehrvi

Other ghazal from the same pen

See all from Shadan Ahsan Marehrvi →

Anjam Shayari

Shers of anjam.

All Anjam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling