gulshan ho nigaahon men to jannat na samajhna | गुलशन हो निगाहों में तो जन्नत न समझना

  - Shakeel Badayuni

गुलशन हो निगाहों में तो जन्नत न समझना
दम-भर की इनायत को मोहब्बत न समझना

क्या शय है मता-ए-ग़म-ओ-राहत न समझना
जीना है तो जीने की हक़ीक़त न समझना

हो ख़ैर तिरे ग़म की कि हम ने तिरे ग़म से
सीखा है मसर्रत को मसर्रत न समझना

निस्बत ही नहीं कोई मोहब्बत को ख़िरदस
ऐ दिल कभी मफ़्हूम-ए-मोहब्बत न समझना

ये किस ने कहा तुम से कि रूदाद-ए-वफ़ा को
सुन कर भी समझने की ज़रूरत न समझना

वीरानी-ए-माहौल को बर्बादी-ए-दिल को
हर दौर में आसार-ए-मोहब्बत न समझना

सर ख़म हो अगर मस्लहत-ए-वक़्त के आगे
इस जब्र-ए-मुसलसल को इबादत न समझना

देखे जो तुम्हें कोई मोहब्बत की नज़र से
लिल्लाह 'शकील' उस को मोहब्बत न समझना

  - Shakeel Badayuni

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shakeel Badayuni

As you were reading Shayari by Shakeel Badayuni

Similar Writers

our suggestion based on Shakeel Badayuni

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari