आरज़ू जब उफ़ान पर आई

बात दिल की ज़बान पर आई

आज फिर ढूँढ़ते हुए मुझ को
याद उस की मकान पर आई

जान का मोल कुछ नहीं समझा
बात जब आन बान पर आई

ज़ेहन ओ दिल में ज़हर समाया था
और तोहमत ज़बान पर आई

हर ज़रूरत पहाड़ है अब तो
उम्र जबसे ढलान पर आई

— Shakir Dehlvi

More by Shakir Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Shakir Dehlvi →

Dua Shayari

Shers of dua.

All Dua Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling