masroof apne aap men rehta hai har ghadi | मसरूफ़ अपने आप में रहता है हर घड़ी

  - shampa andaliib

मसरूफ़ अपने आप में रहता है हर घड़ी
दिल ये हमारा और की सुनता नहीं कभी

पहरों यही मैं बैठ के बस देखती रही
क्या कुछ बयान करती है इक ट्रेन दौड़ती

ख़्वाहिश थी आसमाँ से ज़मीं देखती मगर
इक लड़की एक घर की रसोई में रह गई

अफ़सोस वो दरख़्त भी इक दम से गिर गया
महफ़ूज़ जिस के साए में मैं हर घड़ी रही

दुनिया समझ रही है इसी को प अस्ल में
पिंजरे में 'उम्र कट रही है ‘अंदलीब’ की

  - shampa andaliib

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shampa andaliib

As you were reading Shayari by shampa andaliib

Similar Writers

our suggestion based on shampa andaliib

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari