ना जाने कबसे हम इन कांटो भरे सफर में हैं
मंज़िल के करीब आकर, हम अब भी अधर में हैं
हर मुश्किल को मुसाफ़िर, हंस के पार करता है
बड़े गहरे तलुक्कात हैं मुश्किलों से, हम इनकी नज़र में हैं
बहुत मेहनत से बनाया था, जो गिर गया मकाँ मेरा
कमाल ये है मेरा कि हम अब भी सबर में हैं
जिसकी छांव के नीचे, था पड़ाव मुसाफ़िर का
सुना है सांप लिपटे हुए, अब उस शज़र में हैं
बहुत घिनौना है, वो जो चेहरा है सियासत का
उन्हें क्या पता "निहार", जो अरसों से कैद घर में हैं
सियासतदां से हमने जो कुछ पूछ लिए सवाल
इतना हंगामा बरपा है कि हम मशहूर पूरे शहर में हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shashank Tripathi
our suggestion based on Shashank Tripathi
As you were reading Breakup Motivation Shayari Shayari