मैं नहीं हूँ अच्छा तो जा मुझ सेे कोई बात मत कर
मुझ से ही गर इश्क़ नइँ करना तो मेरे साथ मत कर
मुझ को भी मालूम है, हम को बिछड़ना है कभी तो
मेरी जाँ लेकिन बिछड़ने की अभी तो बात मत कर
फोन पर तो कम से कम इक बार मुझ से बात कर ले
तू भले ही सामने आ कर के मुझ से बात मत कर
— karan singh rajput















