दूर जाना चाहते हो ठीक है
यूँँ निभाना चाहते हो ठीक है
मैं तो पागल हूँ जो चाहे वो करो
लौट आना चाहते हो ठीक है
क्या कहा दम घुटता है अब साथ में?
यानी जाना चाहते हो ठीक है
बेवफ़ा तुमको नहीं कहता कभी
भूल जाना चाहते हो ठीक है
मैं न बदला हूँ , न बदलूँगा कभी
तुम बदलना चाहते हो ठीक है
मुझको तो यूँँ भी अकेला रहना है
तुम भी जाना चाहते हो ठीक है
बेबसी है ये भी आख़िर, कोई ना
उसके होना चाहते हो ठीक है
Read Full