kuchh khatoon ko likha bas vafaa ke li.e | कुछ ख़तों को लिखा बस वफ़ा के लिए

  - Shivang Tiwari

कुछ ख़तों को लिखा बस वफ़ा के लिए
लफ़्ज़ फिर कम पड़े हमनवा के लिए

रोकना लौटना टूटना सब हुआ
कल मुझे फिर बुला तू ख़ुदा के लिए

कश्मकश तिश्नगी दफ़अतन साथ हैं
'इश्क़ को मत भुला कल अना के लिए

आरज़ू जुस्तुजू सब कहीं छोड़ कर
अब ज़रा पास आ दिलरुबा के लिए

इक ग़ज़ल लिख कभी हुस्न पर जिस्म पर
लफ़्ज़ भी कम नहीं मर्हबा के लिए

  - Shivang Tiwari

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari