'umr lagti hai dil sajaane men | 'उम्र लगती है दिल सजाने में

  - Shivang Tiwari

'उम्र लगती है दिल सजाने में
यार रूठा हुआ मनाने में

जब तलक दिल को ठोकरें न लगें
अक़्ल आती नहीं ठिकाने में

बेवफ़ा से वफ़ा की उम्मीदें
आप रहते हैं किस ज़माने में

सर को भीतर ही रखिए साहिब जी
सौ निशाने हैं इस निशाने में

ज़िक्र तेरा यूँँ बेख़ुदी में हुआ
सदियाँ लगतीं हैं ग़म भुलाने में

बात अब भी ख़ुलूस की है अगर
कोई सानी नहीं बनाने में

प्यार का गीत कितना मुश्किल है
जान जाती है गुनगुनाने में

  - Shivang Tiwari

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari