aankhoñ hi aankhoñ men kuchh jataane lage | आँखों ही आँखों में कुछ जताने लगे

  - Shivang Tiwari

आँखों ही आँखों में कुछ जताने लगे
कैसे शर्मा के वो पास आने लगे

कैसे करते मुहब्बत हमें क्या पता
सुन के हमको मुहब्बत सिखाने लगे

आज है कल नहीं ज़िंदगी है सफ़र
सुन के आँखों से आँसू बहाने लगे

कैसे रखते भला तुझ सेे हम दूरियाँ
तेरी ही अब गली आने जाने लगे

हाँ हमें तुम मिले आज बेबाक से
गुल बहारों के अब मुस्कुराने लगे

  - Shivang Tiwari

Sad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Sad Shayari Shayari