उस को कहना कि मुहब्बत न करेगर करे तो वो शिकायत न करेवस्ल उस शख़्स से हो मेरा जोमरने के बा'द भी हिजरत न करेउस के ही शहर के शाइ'र थे सबउस की फिर कैसे रिवायत न करेऐब जब उस के गिनाने मैं लगूँफिर कोई उस की हिमायत न करेटूटे हैं सारे तअल्लुक़ तो अबयार वो हम से अदावत न करे— Simar Gozra