KHud ko bantta dekh raha hooñ | ख़ुद को बँटता देख रहा हूँ

  - Sohil Barelvi

ख़ुद को बँटता देख रहा हूँ
सब का झगड़ा देख रहा हूँ

एक घड़ी के गिर जाने से
वक़्त को रुकता देख रहा हूँ

तेरे घर से जो आया है
उस का चेहरा देख रहा हूँ

पागल हूँ मैं ख़राब घड़ी में
वक़्त को अच्छा देख रहा हूँ

कोई मेरा रस्ता रोको
मौत का रस्ता देख रहा हूँ

  - Sohil Barelvi

Pagal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Pagal Shayari Shayari